Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsKerala Governor Rajendra Arlekar Praises Kumbh Mela for National Unity and Spiritual Awakening

संगम में डुबकी लगाकर केरल के राज्यपाल ने खुद को माना धन्य

Prayagraj News - केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने महाकुम्भ में पुण्य स्नान कर खुद को धन्य माना। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अद्भुत व्यवस्था के लिए बधाई दी और कहा कि महाकुम्भ राष्ट्रीय एकता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 22 Feb 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
संगम में डुबकी लगाकर केरल के राज्यपाल ने खुद को माना धन्य

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार को संगम में पुण्य स्नान कर खुद को धन्य माना। अर्लेकर ने परिवार समेत स्नान कर पुरातन मान्यताओं को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभिनंदन का पात्र बताया। कहा कि महाकुम्भ में अद्भुत व्यवस्था करने के लिए सीएम योगी को बधाई देता हूं। कहा कि महाकुम्भ हमारे राष्ट्रीय एकात्मता का भी प्रतीक है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं जो महाकुम्भ के विराट स्वरूप और लोगों के बीच इसको लेकर सहज आकर्षण को दर्शाता है। हम एक राष्ट्र हैं, पुरातन राष्ट्र हैं ऐसे में यहां डुबकी लगाने के बाद हमें हमारे सनातन गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मेरी गंगा मैया, यमुना मैया व सरस्वती मैया से प्रार्थना है कि हमारे देश में ऐसा ही एक वातावरण कायम रहे जिससे हमारे देश की प्रगति उत्तरोत्तर होती रहे और राष्ट्रीय एकात्मता बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि सनातन मूल्यों के प्रति लोग जागृत हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें