पर्यटन मंत्री पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती की
Prayagraj News - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानन्द और साध्वी भगवती से भेंट की। इस दौरान भारतीय संस्कृति, पर्यटन और तीर्थाटन पर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी चिदानन्द ने तीर्थाटन...

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचे। उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट की। इस मौके पर भारतीय संस्कृति, पर्यटन और तीर्थाटन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी चिदानन्द ने भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत पर्यटन का नहीं बल्कि तीर्थाटन का केंद्र है, जो जीवन का आनंद और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन तीर्थस्थल और ऐतिहासिक स्थल सिर्फ पर्यटन स्थलों के रूप में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा, आध्यात्मिक उत्थान और सामाजिक जागरूकता के स्रोत हैं। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारे तीर्थ स्थलों में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक गहराई का दर्शन होता है। उन्होंने भारत में पर्यटन के विविध रूपों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास के बारे में भी बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।