संकट से उबरने में सहायक है बुद्ध का मार्ग
Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाए गए। इस आयोजन का नेतृत्व अखंड भारत छात्र संघ के शिवराज सिंह और अवनीश मौर्य ने किया।...

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व ‘अखंड भारत छात्र संघ के संस्थापक शिवराज सिंह एवं अवनीश मौर्य ने किया। शिव राज सिंह और अवनीश मौर्य ने कहा कि बुद्ध का मार्ग करुणा, आत्मअनुशासन और सह-अस्तित्व का मार्ग है, जो आज के सामाजिक और पर्यावरणीय संकटों से उबरने में सहायक हो सकता है। इस अवसर पर अरविंद सरोज, विनोद कुमार, अंकित यादव, विराट मिश्र, समीर श्रीवास्तव, राज सिंह, पवन कुमार चौधरी, आशीष वर्मा, सुजीत कुमार, आकाश कुमार, नीलू कुमार, गोलू पासवान, मंजे सरोज आदि ने भाग लिया।
इसी क्रम में इविवि छात्रसंघ भवन के गेट पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। छात्र नेता हरेंद्र यादव और नवनीत कुमार ने महात्मा बुद्ध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की ओर से दिए गए अनमोल वचन प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान और जागरूकता के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, विजयकांत यादव, पवन पिंकु, अजीत विधायक, मसूद अंसारी, हिरेंद्र पटेल, आशुतोष मौर्या, गौरव गौड़, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।