तीन लोगों का टूटा पैर, केंद्रीय अस्पताल में उपचार
Prayagraj News - शनिवार को केंद्रीय अस्पताल और विभिन्न उप-चिकित्सालयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। कई मरीजों को चोटों और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने गंभीर मामलों का इलाज किया,...

सेक्टर दो में स्थित केंद्रीय अस्पताल व विभिन्न सेक्टरों में स्थित उप-चिकित्सालयों में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। सेक्टर-11 में संजीव कुमार का पैर टूट जाने के कारण केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। हंडिया के शेखर पर लोहे का एंगल गिर जाने के कारण बायां पैर टूट गया। उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। पटना की रहने वाली सरेाजनी देवी त्रिवेणी मार्ग पर रहती थीं, उनकी तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय अस्पताल में लावारिस स्थिति में भर्ती किया गया। केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों को डॉ़ एसके पांडेय ने सीपीआर देकर उपचार किया। सेक्टर-छह में स्थित सोमेश्वर चिकित्सालय में मुजफ्फरनगर के रहने वाले 58 वर्षीय यशपाल सिंह को सीने में दर्द होने के कारण भर्ती किया गया। उपचार के बाद केंद्रीय अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, आगरा की 50 वर्षीय भानुप्रिया के पैर में चोट लगने के कारण सोमेश्वर अस्पताल में इलाज किया गया। अस्पताल में फरीदाबाद हरियाणा के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।