Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHoli Celebrations in Prayagraj Loknath Draws Thousands for Unique Festivities
दिन में कपड़ा फाड़ रात में डीजे पर धमाल
Prayagraj News - प्रयागराज में होली पर लोकनाथ का आकर्षण सबसे बड़ा रहा। दो दिनों तक सुबह कपड़ा फाड़ होली का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शाम को डीजे की धुन पर लोग धमाल मचाने पहुंचे। रात बारह बजे तक लोकनाथ चौराहे पर लोग...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 16 March 2025 11:21 AM

प्रयागराज। होली पर शहर का सबसे बड़ा आकर्षण लोकनाथ रहा। जहां दो दिनों तक सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक कपड़ा फाड़ होली का अनूठा नजारा दिखाई दिया। वहीं शाम को भी डीजे की धुन पर जमकर शहर के लोग धमाल मचाने के लिए वहां पहुंचे। दूसरी होली की रात बारह बजे तक लोकनाथ चौराहे पर होली के प्रसिद्ध गीतों पर लोग जमकर थिरकते रहे। लोकनाथ मिलन संघ के अध्यक्ष निखिल पांडेय व संरक्षक रवींद्र नाथ पांडेय की अगुवाई में वहां पर मौजूद हजारों लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।