Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजGanga-Yamuna Water Levels Drop Flood Relief for Affected Residents

बाढ़ से राहत के संकेत

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों में बाढ़ से राहत के संकेत मिल रहे हैं। प्रभावित लोग अपने घर लौटने लगे हैं और राहत शिविरों में रह रहे लोग भी घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जलस्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 10:49 AM
share Share

प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों में रहने वालों को बाढ़ से राहत के संकेत मिलने लगे हैं। कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी अब निकलने लगा है। गंगा-यमुना का जलस्तर घटने के बाद अब प्रभावित लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। राहत शिविरों में रहने वाले भी घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को फाफामऊ में गंगा और नैनी में यमुना का जलस्तर स्थिर होने से बाढ़ प्रभावित लोगों की चिंता बढ़ गई थी। गुरुवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर ढाई सेमी प्रति घंटा कम होने लगा। इसी प्रकार यमुना का जलस्तर भी डेढ़ सेमी प्रति घंटा कम हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें