Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsForeign Couple Celebrates Maha Shivratri at Kumbh Mela An Argentine Love Story

अर्जेंटीना से महाकुम्भ पहुंचा युवा जोड़ा

Prayagraj News - महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर अर्जेंटीना का एक युवा जोड़ा, अना और निकोलस, मेले में घूमते नजर आए। उन्होंने संगम में स्नान किया और दशाश्वमेध महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। अना ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 27 Feb 2025 11:12 AM
share Share
Follow Us on
अर्जेंटीना से महाकुम्भ पहुंचा युवा जोड़ा

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के आकर्षण से विदेशी भी खूब प्रभावित हुए हैं। मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर ऐसा ही एक नजारा दिखाई दिया, जब अर्जेंटीना का एक युवा जोड़ा मेला क्षेत्र में घूमता दिखा। वे बोल बम-बोल बम बोल रहे थे। दशाश्वमेध महादेव मंदिर के सामने दोनों श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने थे। अना ठीकठाक हिंदी में बोलती हुई दिखाई दीं, उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिला है। इसलिए मैं और निकोलस ने यहां आने की योजना बनाई। रेस्टोरेंट संचालक निकोलस और फैशन डिजाइनर अना की शादी पिछले वर्ष क्रिसमस के दिन हुई थी। दोनों ने कहीं और घूमने की जगह महाकुम्भ में जाने का निर्णय लिया। अर्जेंटीना से फ्लाइट से दोनों 25 फरवरी को दिल्ली पहुंचे। फिर वहां से महाशिवरात्रि पर प्रयागराज आएं। यहां आने के बाद सबसे पहले संगम में जाकर डुबकी लगाई। उसके बाद मेला क्षेत्र में घूमते-घूमते दोनों दशाश्वमेध महादेव मंदिर के सामने पहुंचे। दशाश्वमेध महादेव मंदिर के मंदिर में दोनों ने दर्शन करने के साथ ही जलाभिषेक भी किया। यहां से निकलने के बाद दोनों ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसवालों से नागवासुकि मंदिर जाने का रास्ता पूछा। वहां जाकर भगवान नागवासुकि का भी दर्शन किया। अना बताती हैं कि महाकुम्भ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। हमें भी नदी में स्नान करना और भगवान का दर्शन करना बहुत अद्भुत लग रहा है। निकोलस ने बताया कि हमारे कई दोस्त यहां 26 जनवरी को आए थे। हमारी इच्छा भी पूरी हो गई। कल दिल्ली लौटना है। एक दिन दिल्ली घूमना है और उसके बाद अपने देश लौट जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें