Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFatal Accident Vikram Overturns on Fafamau Ganga Bridge Driver Dies
विक्रम पलटने से चालक की मौत
Prayagraj News - फाफामऊ गंगा पुल पर रविवार को एक विक्रम अनियंत्रित होकर रेलिंग में टकराने के बाद पलट गया। चालक अशोक खन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। 50 वर्षीय अशोक टीबी कॉलोनी तेलियरगंज...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 9 March 2025 08:07 PM

फाफामऊ। फाफामऊ गंगा पुल पर रविवार दोपहर एक विक्रम अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग में टकराने के बाद पलट गया। जिससे विक्रम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक टीबी कॉलोनी तेलियरगंज का रहने वाला 50 वर्षीय अशोक खन्ना विक्रम चलाता था। रविवार दोपहर खाली विक्रम लेकर फाफामऊ से तेलियरगंज जा रहा था। जैसे ही विक्रम फाफामऊ पुल पर पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया जिसके नीचे दबने अशोक की जान चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।