Farewell Ceremony for Manoj Kumar Srivastava at AG Office Audit Building आज कर्मचारियों को एकजुट होने की सख्त जरूरत: मनोज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFarewell Ceremony for Manoj Kumar Srivastava at AG Office Audit Building

आज कर्मचारियों को एकजुट होने की सख्त जरूरत: मनोज

Prayagraj News - एजी ऑफिस ऑडिट भवन में पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव का विदाई समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता सुभाष चंद्र पांडेय ने की। मुख्य वक्ताओं में आरएन पाराशर और रवींद्र सिंह शामिल थे। श्रीवास्तव ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 28 March 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
आज कर्मचारियों को एकजुट होने की सख्त जरूरत: मनोज

एजी ऑफिस ऑडिट भवन गेट पर शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री व सहायक लेखा परीक्षा मनोज कुमार श्रीवास्तव का सम्मान व विदाई समारोह हुआ। विदाई समारोह की अध्यक्षता सुभाष चंद्र पांडेय ने की। मुख्य वक्ता आरएन पाराशर और रवींद्र सिंह थे। विदाई समारोह का आयोजन सिविल आडिट एसोसिएशन उत्तर-प्रदेश प्रयागराज एवं लखनऊ की ओर से किया गया। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज कर्मचारियों को एकजुट होने की जरूरत है। जिससे उनके आंदोलन को आगे बल मिल सके। इस दौरान अध्यक्ष सुनील सोनकर, महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा, अमित सिंह व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने और कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश व सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने मनोज कुमार श्रीवास्तव के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में राज कुमार यादव, अमित सिंह, निरंजन राय, मयंक दुबे, राजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।