Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFamily Attacked in Mahwa Naini Gunfire and Terror Spread

घर पर ईंट-पत्थर से हमला, फायरिंग का आरोप

Prayagraj News - नैनी के महेवा पश्चिम पट्टी में एक परिवार पर रात को हमला हुआ। राहुल कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल को रात 11 बजे एक दबंग ने छह लोगों के साथ घर पर हमला किया और हवाई फायरिंग की। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 13 April 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
घर पर ईंट-पत्थर से हमला, फायरिंग का आरोप

नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी इलाके में एक परिवार पर रात में हमला कर दहशत फैला दी गई। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पीड़ित राहुल कुमार के अनुसार 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे एक दबंग ने आधा दर्जन लोगों के साथ घर पर हमला किया। ईंट-पत्थर से गेट तोड़ने का प्रयास किया। पांच-छह राउंड हवाई फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने  अगले दिन थाने में शिकायत देने की बात कही। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें