सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
Prayagraj News - प्रयागराज में, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। समारोह में शिव प्रसाद शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, राज नारायण तिवारी और अन्य को सम्मानित किया गया। संघ के...
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी ने रविवार को सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। तहसील सदर के सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्ति लेखपाल शिव प्रसाद शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, राज नारायण तिवारी व राजस्व निरीक्षक रामचंद्र कुशवाहा, मन्नीलाल व मोहम्मद अशरफ को संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने अंगवस्त्रम और स्मृत चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निरीक्षक खंड मंत्री राजेंद्र शुक्ला मंत्री अवनीश पांडेय, राजस्व निरीक्षक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश मिश्र, संगठन मंत्री मुकुल यादव, गंगापार संगठन मंत्री रामबाबू, तहसील मेजा अध्यक्ष कुलदीप यादव, तहसील करछना अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, तहसील सदर अध्यक्ष प्रतीक पांडेय, तहसील मंत्री फूलपुर राकेश कुमार, तहसील मंत्री सोरांव विपिन भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे!
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।