Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsElection Results of Allahabad University College Teachers Association SP Singh Elected President Amidst Allegations of Fraud

प्रो. एसपी सिंह अध्यक्ष, प्रो. इंदु शर्मा बनीं महामंत्री

Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक कॉलेज शिक्षक संघ के चुनाव में प्रो. एसपी सिंह अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 247 वोट प्राप्त किए। डॉ. अमित सिंह ने धांधली का आरोप लगाया है और पुनः मतगणना की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 27 April 2025 09:49 PM
share Share
Follow Us on
प्रो. एसपी सिंह अध्यक्ष, प्रो. इंदु शर्मा बनीं महामंत्री

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक कॉलेज शिक्षक संघ (ऑक्टा) के लिए सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गिनती की गई। चुनाव में सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्रो. एसपी सिंह अध्यक्ष चुने गए। प्रो. सिंह इससे पहले 2021 में अध्यक्ष बने थे। प्रो. सिंह को 247 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीएमपी के ही डॉ. अमित सिंह को 245 वोट मिले। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर डॉ. विकास कुमार 302 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वहीं, इसी पद पर डॉ. अमित पांडेय ने 192 मत हासिल किए। महासचिव पद पर एडीसी की प्रो. इंदु शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ईसीसी के डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को 35 वोटों से हराया। प्रो. शर्मा को 163 मत हासिल हुए। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को 128, डॉ. आशीष कुमार मिश्र को 120 और डॉ. प्रमोद कुमार को 83 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज के डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने 285 वोट पाकर सीएमपी के डॉ. रमेश कुमार को हराया, जिन्हें 206 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. हरीश चंद्र यादव ने 291 वोट पाते हुए डॉ. अविनाश चंद्र को 90 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, उपाध्यक्ष (महिला) पद पर एसएस खन्ना कालेज की डॉ. विनीता मिश्रा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्ययक्ष एक, महासचिव एक, संयुक्त सचिव पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत निरस्त हुए। चुनाव के दौरान कुल 568 पंजीकृत मतदाताओं में से 495 शिक्षकों ने मदान किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. संजय सिंह और चुनाव अधिकारियों प्रो. मृदुला त्रिपाठी तथा रेखा रानी की देखरेख में हुआ।

अमित ने लगाया धांधली का आरोप

ऑक्टा चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. अमित सिंह ने धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रो. एसपी सिंह को चुनाव जिताया गया है, प्रथम चरण की मतगणना पूर्ण होने पर मुझे 247 और डॉ. एसपी सिंह को 245 वोट मिले किन्तु बिना किसी आपत्ति के चुनाव अधिकारी ने पुनः मतगणना कराई। जिसमें मुझे 245 और डॉ. एसपी सिंह को 247 मत प्राप्त दिखाया गया। जिसमें मेरे 3 वोट अवैध बताये गए। किन्तु मेरी आपत्ति पर जब मुझे अवैध मत दिखाया गया तो 2 मत अवैध और एक वोट वैध पाया गया जिससे स्पष्ट है कि इस पूरी मतगणना में धांधली हुई I सोमवार को अमित पुनः मतगणना के लिए आवेदन करेंगे। यदि मतगणना नहीं होगी तो कोर्ट जाऊंगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें