Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDr Kumar Vishwas Celebrates Lord Ram s Glory at Ganga Pandal Event

राघवेंद्र सरकार भव सागर लगाएंगे पार : डॉ. कुमार विश्वास

Prayagraj News - प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने गंगा पंडाल में 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रभु राम की महिमा का वर्णन किया और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 22 Jan 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
राघवेंद्र सरकार भव सागर लगाएंगे पार : डॉ. कुमार विश्वास

तीन दिवसीय ‘अपने-अपने राम की प्रस्तुति देने गंगा पंडाल के मंच पर पहुंचते ही प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि त्रिवेणी तट से आप लोगों को बता दूं ध्यान देना, युवाओं आप सब जरूर सुनना ‘राघवेंद्र सरकार भव सागर को पार लगाएंगे, यहां पर पूरी दुनिया आ रही है, पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। प्रभु श्रीराम की धर्म व्याख्या को समझो और 144 वर्षों बाद शुभ अवसर आया है, इसमें जीवन का सार खोजा। इसलिए बोलो करुणा निधान की जय... सियावर रामचंद्र की जय। फिर संगीतमयी प्रस्तुति ‘कोई शबरी खिलाए तो वो जूठे बेर खा जाएं, कोई साथी हो संकट में तो वो बाली से टकराए। जटायु जब पुकारे तो वो बेटा बन के आ जाएं, कोई आए शरण में तो उसे लंकेश बनवाए के जरिए डॉ. विश्वास ने प्रभु की महिमा का बखान किया। आज ही के दिन अयोध्या में प्रभु के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने पर एक किस्सा सुनाया। कहा कि जिन आक्रांताओं ने 500 वर्षों पहले प्रभु की नगरी को लूटा था, आज अपना दुर्दिन देख रहे हैं और हमारे प्रभु राम के माथे पर 400 करोड़ का हीरा चमक रहा है। वाह रे राम की महिमा, इस बोल पर श्रोता सीट से खड़े होकर तालियां बजाने लगे। अपना कार्यक्रम समाप्त करने से पहले डॉ. विश्वास ने युवाओं को संदेश दिया कि यहां से जब भी अपने घरों को लौटना तो संगम की रेत को साथ जरूर ले जाना। क्या पता कहां से कौन से नारायण का चरण इस पर पड़ा हो। इसके बाद मंच पर गायिका प्रतिभा सिंह बघेल ने मां गंगा को समर्पित भजनों की प्रस्तुति की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें