Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsDevotees Write Ram Name at Kumbh Mela for Fulfillment of Wishes

महाकुम्भ शाखा में जमा हुए 1.44 करोड़ राम नाम

Prayagraj News - महाकुम्भ में श्रद्धालु राम नाम लिखकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर रहे हैं। कैलाशपुरी नगर में राम नाम बैंक में 1.44 करोड़ राम नाम जमा हो चुके हैं। साधक अपने साथ राम नाम लिखी कॉपियां लेकर जा रहे हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 20 Feb 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ शाखा में जमा हुए 1.44 करोड़ राम नाम

महाकुम्भ नगर, संवाददाता। महाकुम्भ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के साथ मनोकामना की पूर्ति के लिए राम नाम लिखकर जीवन को सफल बना रहे हैं। मेला क्षेत्र के सेक्टर छह कैलाशपुरी नगर में ग्रह नक्षत्रम संस्थान की ओर से संचालित राम नाम बैंक में श्रद्धालु श्रद्धा से राम नाम लिख रहे हैं। शिविर में राम नाम लिखने के साथ साधक प्रयाग प्रसाद के रूप में अपने साथ राम नाम लिखी हुईं कॉपियां भी घर ले जा रहे हैं।

संस्थान के प्रमुख ज्योतिषाचार्य आशुतोष वाष्र्णेय के अनुसार महाकुम्भ के पुण्य योग के निमित्त राम नाम बैंक में 1.44 करोड़ राम नाम महाकुम्भ शाखा में जमा हो चुके हैं। राम नाम बैंक में साधक अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए लगभग 10 लाख राम नाम का ऋण भी प्राप्त कर चुके हैं। ऋण प्राप्त करने वाले साधक की मनोकामना पूरी होने पर राम नाम लिखकर कॉपी बैंक में वापस जमा करनी होगी। ऋण प्राप्त करने वाले साधक अपनी राम नाम लिखी कॉपियों को डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। वार्ष्णेय के अनुसार राम नाम बैंक में खाता खोलने के लिए साधक को पहले 30 पेज की एक कॉपी दी जाती है, जिसमें हर पेज पर 108 बार राम नाम लिखना होता है। राम नाम लिखने से अनिष्ट ग्रहों से मुक्ति मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें