महाकुम्भ में हुई मौतों का नगर निगम ने भी जारी किया प्रमाणपत्र
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान संगम क्षेत्र में हुई मौतों के लिए नगर निगम ने लगभग 50 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए। झूंसी जोनल कार्यालय से 34 प्रमाणपत्र जारी हुए, जिनमें मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दिन...

प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान संगम क्षेत्र में हुई मौतों का नगर निगम ने भी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया। नगर निगम के तीन जोनल कार्यालयों से लगभग 50 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें अकेले झूंसी जोनल कार्यालय से 34 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। झूंसी जोनल कार्यालय से मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुई मौतों के भी मृत्यु प्रमणपत्र मृतकों के परिजनों को जारी किए गए। चर्चा है कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के दिन के पांच मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। सामान्य मौतों के मृत्यु प्रमाणपत्र अल्लापुर और नैनी जोनल कार्यालय से जारी किए गए। अल्लापुर के जोनल अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि महाकुम्भ में सामान्य मौतों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
झूंसी के जोनल अधिकारी ने महाकुम्भ के दौरान जारी किए गए मृत्यु प्रमाणपत्र पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। मौनी अमावस्या पर हुए हादसे में मृत 32 मृतकों के परिजनों को छावनी परिषद ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया। संगम क्षेत्र में हुई सामान्य मौतों का भी छावनी परिषद ने नगर निगम की तरह मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।