Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCricket Dispute Leads to Shooting and Bombing in Tharwai Two Arrested

गोलीबारी व बमबाजी में दो आरोपी गए जेल

Prayagraj News - फाफामऊ में क्रिकेट विवाद के चलते थरवई थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीतलपुर गांव में हुए इस विवाद में दो युवक घायल हुए हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Dec 2024 09:35 PM
share Share
Follow Us on
गोलीबारी व बमबाजी में दो आरोपी गए जेल

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्रिकेट के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी व बमबाजी के मामले में थरवई थाने की पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से कई आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थरवई थानांतर्गत शीतलपुर गांव में 15 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। तभी से शीतलपुर निवासी रंजीत सिंह और मौहरिया निवासी रोहित यादव के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार शाम शीतलपुर चौराहे पर दोनों पक्ष से दो दर्जन से अधिक युवक हाथों में तमंचा व देसी बम लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। गोली व बम से रंजीत सिंह और आदित्य प्रताप सिंह घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मारपीट व गोली चलाने के आरोप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह निवासी शीतलपुर टिकरी और निर्दोष यादव निवासी मौहरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें