शक्ति हमेशा से पढ़ाई में रहीं तेज
Prayagraj News - प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और अपनी मेहनत से सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया। वह बायोकेमेस्ट्री में टॉपर रहीं और उनकी बहन प्रगति ने द्वितीय स्थान हासिल...

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की। बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रो. अभय पांडेय ने बताया कि शक्ति हमेशा से पढ़ाई में तेज रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से आईएएस परीक्षा में टॉप किया है। 2013 में शक्ति ने अपनी बहन प्रगति के साथ बीएससी में दाखिला लिया। दोनों बहनों ने बीएससी में बायोकेमेस्ट्री, केमेस्ट्री और बॉटनी विषय का कॉम्बिनेशन चुना। तीसरे साल में दोनों बहनों ने बॉटनी को छोड़ दिया। बायोकेमेस्ट्री विभाग में शक्ति बीएससी टॉपर रहीं और बहन प्रगति द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रो. अभय पांडेय ने कहा कि शक्ति की सफलता की कहानी दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। प्रो.पांडेय ने कहा कि शक्ति की सफलता में सबसे ज्यादा श्रेय उनके पिता देवेंद्र दुबे का है क्योंकि उन्होंने बेटियों का पढ़ने का सपना पूरा कराया। प्रो. पांडेय ने बताया कि 2016 में बीएससी करने के बाद वह दोनों बहनों ने एमएससी का इंट्रेंस बीएचयू में दिया। इंट्रेंस क्वालीफाई कर शक्ति ने एमएससी बायोकेमेस्ट्री और प्रगति ने बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया। प्रो. पांडेय ने यह भी कि यह दोनों बहने वहां पर भी विभाग में टॉपर की सूची में नाम दर्ज किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।