पहलगाम की घटना हमारे गणतंत्र पर हमला: प्रमोद
Prayagraj News - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित है और यह भारत के लोकतांत्रिक...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया। आनंद भवन से शहीद स्थल तक आयोजित इस जन आक्रोश कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शहर व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहलगाम हमला पाकिस्तान प्रायोजित है और यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी इस घटना का उपयोग तुष्टिकरण और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कर रही है। जबकि इस समय देश को एकता और सद्भाव की सबसे अधिक आवश्यकता है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस हमले में हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया गया। ताकि देश की भावनाओं को भड़काया जा सके, परंतु आतंकियों के मंसूबे भारत की एकता और अखंडता के सामने विफल हो गए। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हमला उसकी नाकामी को उजागर करता है। पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, तसलीम उद्दीन, संजय तिवारी, सुशील तिवारी, प्रतिमा मिश्रा, तलत अजीम, मानस शुक्ला, राजेश यादव, अरशद अली, रजनीश विश्रामदास, पवन कनौजिया, परवेज सिद्दीकी, मोहम्मद फरहान, विनय पांडेय, दिनेश सोनी, अनूप त्रिपाठी, तबरेज अहमद, सरताज अहमद, प्रदीप नारायण, राजकुमार शुक्ला, अभिन्न वार्ष्णेय शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।