Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP Women s Conference Honors Over 100 Women in Prayagraj

मातृ शक्ति पर टिकी है भारत की संस्कृति: अनूप गुप्ता

Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने मातृ शक्ति पर जोर दिया। पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 9 March 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
मातृ शक्ति पर टिकी है भारत की संस्कृति: अनूप गुप्ता

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। महानगर भाजपा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने 100 से अधिक महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कहा कि भारत की संस्कृति जिस पर टिकी है वो मातृ शक्ति है। पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मातृ शक्ति आज हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रही है। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि आज महिलाओं की प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने की। संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा, अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्र, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में रेशमा, नेहा सिंह, रत्ना राज, सीमा कुमारी, सरोज रावत, गीता तिवारी, रोशनी भारतीय, अल्पना गुप्ता, रेखा, कला बाई, उषा कनौजिया एवं सुषमा पाल को सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें