तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों को देंगे सलामी
Prayagraj News - प्रयागराज में पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय सेना के जवानों को हौसला देने के लिए भाजपा ने रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहा तक निकाली जाएगी। डिप्टी...

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय सेना के जवानों की हौसला अफजाई के लिए भाजपा की ओर से रविवार शाम पांच बजे धरनास्थल पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय की। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ. शैलेश पांडेय, देवेश सिंह, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, राजन शुक्ला, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश पटेल, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।