Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजBihar B Tech Student Arrested for Kidnapping Teen from Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, अपहृत किशोरी बरामद

करेली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किशोरी को अगवा करने के आरोपी बीटेक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार का रहने वाला है। एक सप्ताह पहले किशोरी के पिता ने करेली थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 27 Aug 2024 03:28 PM
share Share

करेली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किशोरी को अगवा करने के आरोपी बीटेक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने करेली थाने में केस दर्ज कराया था कि उनकी बेटी पत्र लिखकर लापता हो गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी को बिहार के छपरा का एक बीटेक छात्र बहलाफुसलाकर ले गया है। इस पर एसीपी पुष्कर वर्मा ने किशोरी की बरामदगी के लिए करेली थाने की एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान एपीपीएम कॉलोनी थाना 3 टाउन राजामुंदरी ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें