Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजAttempted Kidnapping of Police Officer s Grandson in Prayagraj Thwarted

दरोगा के पौत्र को अगवा करने का प्रयास

प्रयागराज के महेंद्र नगर में एक दरोगा के एक वर्षीय पौत्र को अगवा करने की कोशिश की गई। संदिग्ध व्यक्ति ने परिवार से मदद मांगी और फिर बच्चे को उठाने की कोशिश की, लेकिन परिवार की सतर्कता से वह सफल नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 05:34 PM
share Share

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में गुरुवार की सुबह दरोगा के एक साल के पौत्र को अगवा करने की कोशिश की गई, हालांकि परिजनों की सूझबूझ और सतर्कता की वजह से संदिग्ध व्यक्ति अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

मूलरूप से बलिया जिले के निवासी यूपी पुलिस में दारोगा नित्यानंद सिंह वर्तमान में गोरखपुर जिले में तैनात हैं। उन्होंने प्रयागराज के महेंद्र नगर में मकान बनाया है। दरोगा नित्यानंद सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग सवा दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा। घर पर उस वक्त उनकी पत्नी उषा सिंह, बहू और एक वर्षीय पौत्र राघव मौजूद थे। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रसूलपुर जिला बलिया का निवासी बताया। साथ ही अपनी बेटी के ब्रेन का प्रयागराज के एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज चलने की बात कही। उसने 2100 रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। इस पर उषा सिंह ने अपने पति दारोगा नित्यानंद सिंह को मोबाइल से फोन कर अज्ञात व्यक्ति से बात कराया। दरोगा ने उसे पहचानने से इनकार किया। इसके बाद उनकी बहू मोबाइल लेकर अंदर चली गई। संदिग्ध व्यक्ति ने उषा सिंह को बातों में बरगलाते हुए कमरे के अंदर जाकर मोबाइल लाकर दोबारा बात कराने का झांसा दिया। उषा सिंह अभी कुछ कदम आगे बढ़ी ही थी कि संदिग्ध व्यक्ति ने उनके पौत्र राघव को गोद में उठा लिया। उषा सिंह ने शंका जाहिर करते हुए अंदर जाने से इनकार कर दिया और बच्चे को वापस ले लिया। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति वापस चला गया। दारोगा नित्यानंद सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति उनके पौत्र को अगवा करने की मंशा से आया था। पड़ोसियों ने आरोपी की इधर-उधर तलाश की, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें