Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजArya Kanya Degree College Celebrates Golden Jubilee with Law Faculty Inauguration

कानून के क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचेगा कॉलेज : जस्टिस नीरज

प्रयागराज में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रेमनाथ जायसवाल विधि संकाय का उद्घाटन न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और पंकज जायसवाल द्वारा किया गया। न्यायमूर्ति ने विधि संकाय की सफलता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 19 Sep 2024 01:39 PM
share Share

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रेमनाथ जायसवाल विधि संकाय का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। भवन का लोकार्पण न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा कि यहां का विधि संकाय अध्ययन, अध्यापन व कानून के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं अपितु सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे, ऐसी मेरी शुभकामना है। पंकज जायसवाल ने कहा कि महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण होने पर विधि संकाय भवन संस्थान को समर्पित है। इन वर्षों में हम लोगों ने खपरैल से विशाल भवन के निर्माण तक का सफर तय किया। विधि विभाग की 120 सीटों के माध्यम से प्रति वर्ष 120 कानूनविद् देश को समर्पित होंगे।

प्रो. आरके चौबे ने बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू करने पर शुभकामनाएं व्यक्त की। इविवि विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. आदेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधि संकाय की शुरुआत होने से महाविद्यालय के गौरव में वृद्धि हुई। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें शैलेन्द्र मधुर, आभा श्रीवास्तव, आयुषी त्रिपाठी, जितेंन्द्र मिश्र, राधा शुक्ला व प्रीता बाजपेयी आदि ने कविता पढ़ी।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, डॉ. रंजना त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, डॉ. ममता गुप्ता, प्रो. इभा सिरोठिया, प्रो. अंजू श्रीवास्तव, प्रो. नीलांजना जैन, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. मुदिता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सव्यसांची आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें