Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsArunachal Pradesh Leaders Seek Blessings at Mahakumbh with Swami Adhokshajanand

अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ने लिया आशीष

Prayagraj News - अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे और अन्य नेताओं ने महाकुम्भ में स्वामी अधोक्षजानंद का आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चार के बीच संगम में डुबकी लगाई और यज्ञ में आहुतियां डालीं। तेसम ने धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 22 Feb 2025 09:03 PM
share Share
Follow Us on
अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष ने लिया आशीष

अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे सहित कई नेता शनिवार को महाकुम्भ में स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लेने उनके शिविर पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। फिर स्वामी अधोक्षजानंद के सानिध्य में जनकल्याण के निमित्त चल रहे यज्ञ में आहुतियां डालीं। तेसम पोंगटे, उनकी पत्नी रेनू पोंगटे, विधानसभा के उपाध्यक्ष कार्दो न्यिग्योर, महिला एवं बाल विकास मंत्री दसांगलु पुल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव तादार मीना सहित कई नेता और अधिकारी स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर पहुंचे। तेसम ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। महाभारत से जुड़ी स्मृतियां आज भी जीवंत हैं। भगवान शिव व परशुराम के पौराणिक मंदिर हैं। जहां दर्शन-पूजन करना सौभाग्यपूर्ण होता है। स्वामी अधोक्षजानंद की वजह से अरुणाचल प्रदेश के प्राचीन मठ-मंदिरों का प्रचार-प्रसार हुआ। जंगलों और पहाड़ियों के दुरूह स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। उसे बढ़ावा देने की जरूरत है। सरकार उस दिशा में काम कर रही है। कहा कि महाकुम्भ में प्रयागराज आकर संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई है। हमने अरुणाचल प्रदेश की प्राचीन परंपरा से लोगों को जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें