Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsArunachal Pradesh Deputy CM Visits Kumbh Mela Offers Prayers for Peace and Prosperity

अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम ने शिविर में परोसा भोजन

Prayagraj News - महाकुम्भ मेला में अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने हवन कुंड में आहुति दी और अपने राज्य के लोगों के लिए सुख-शांति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और यज्ञ की परंपरा पर प्रकाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 22 Jan 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम ने शिविर में परोसा भोजन

महाकुम्भ मेला स्थित पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर में अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन पहुंचे। उन्होंने हवन कुंड में आहुति डाली और अपने राज्य के लोगों के लिए सुख व शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि महायज्ञ से देश में सुख-शांति एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। सेक्टर 18 हर्षवर्धन मार्ग स्थित शिविर में अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि प्रयागराज के संगम क्षेत्र में भगवान ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ किया था। सृष्टि के आरंभ से ही यहां यज्ञ की परंपरा है। अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से जल लाए हैं। उन्होंने भगवान परशुराम का चांदी का फरसा भेंट दिए। उप मुख्य मंत्री ने कहा कि वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। भव्य और दिव्य महाकुम्भ के लिए शुभकामनाएं दीं। महाकुम्भ में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, अशोक त्रिपाठी आदि भी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें