रिफिलिंग को रखे गए 29 गैस सिलेंडर बरामद
Prayagraj News - दारागंज के अड्डा चौराहे के पास पूर्ति विभाग ने एक मकान से 29 गैस सिलेंडर बरामद किए। इन सिलेंडरों का उपयोग अवैध रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक शालिनी चतुर्वेदी ने मामले की जानकारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 9 Feb 2025 04:11 AM

दारागंज के अड्डा चौराहे के पास एक मकान में पूर्ति विभाग ने 29 गैस सिलेंडर बरामद किए। इसे रिफिलिंग के लिए रखा गया था। जांच पड़ताल के बाद सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी के मैनेजर को सौंप दिया गया। दारागंज थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूर्ति निरीक्षक शालिनी चतुर्वेदी को जानकारी मिली कि अड्डा चौराहे के पास एक मकान में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। यहां गैस रिफिलिंग का काम किया जाता है। खबर मिलते ही टीम के साथ उन्होंने छापेमारी की। कमरे में 29 सिलेंडर रखे थे, जिसमें 27 घरेलू व दो व्यवसायिक थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।