Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराज19 Teachers from Allahabad University Among World s Top 2 Scientists

विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में इविवि के 19 शिक्षक

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 19 शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान पाया है। इनमें भौतिक विज्ञान, जैव रसायन और अन्य विभागों के शिक्षक शामिल हैं। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 18 Sep 2024 03:05 PM
share Share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 19 शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में जगह बनाई है। इनमें भौतिक विज्ञान और जैव रसायन विभाग से चार-चार और अन्य विभागों के दस शिक्षक शामिल हैं। हर साल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शोध कर रहे शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी की जाती है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रो. जान आयोनिडिस के नेतृत्व में यह सूची शोध प्रकाशनों की संख्या, गुणवत्ता एवं साईटेशन के आधार कर तैयार की जाती है। सूची में इविवि भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. आशिल कुमार, डॉ. ठाकुर प्रसाद यादव, डॉ. नितिकांत व डॉ. रजनीश वर्मा का नाम शामिल है। इनके अलावा जैव रसायन विभाग के डॉ. अभय कुमार पांडेय, प्रो. बेचन शर्मा, प्रो. एसआई रिजवी, डॉ. मुनीश कुमार और डॉ. आशुतोष गुप्ता, जैव प्रौद्योगिकी के डॉ. मोहन प्रसाद सिंह, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. विशाल श्रीवास्तव और सेवानिवृत्त प्रोफेसर एमसी चटोपाध्याय शामिल हैं।

वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के डॉ. सुधीर कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. शिव मोहन प्रसाद, डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान और डॉ. अश्विनी कुमार, पदार्थ विज्ञान केंद्र के डॉ. मनोज कुमार, पर्यावरण विज्ञान केंद्र के डॉ. उमेश कुमार सिंह और डॉ. अविनाश पांडेय शामिल हैं। सूची में दुनियाभर के 8.5 लाख वैज्ञानिक इसमें शामिल किए गए हैं। इसमें कई वैज्ञानिक पिछली सूची में भी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें