छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार को पीटा, केस
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि 27 अप्रैल को दिलीप कुमार पाल और उसके साथी ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को चोटें आईं और उसके...
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही दिलीप कुमार पाल अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपी उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिरा दिया जिससे उसे गहरी चोटें आईं। शोर सुनकर उसके पिता, मां और चाची बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उनको भी मारा पीटा, जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार पाल को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।