Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsWomen Raise Alarm Over Suspected Robbers in Dayalganj Market

शादीवाले घर के पीछे संदिग्धों को देख मचा हड़कम्प

Pratapgarh-kunda News - दयालगंज बाजार में बारात जाने के बाद महिलाओं ने संदिग्धों को देख शोर मचाया। रात 11 बजे घर के पीछे आधा दर्जन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे, जिससे महिलाएं घबरा गईं। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Feb 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
शादीवाले घर के पीछे संदिग्धों को देख मचा हड़कम्प

दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बारात जाने के बाद पुरुषों से खाली हुए घर के पिछवाड़े आधी रात संदिग्धों को देख महिलाओं ने डकैत समझ शोर मचा दिया। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि कोई नहीं मिला।

आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी राम किशन सिंह के बेटे सौरभ सिंह की बारात शुक्रवार की शाम बनारस गई थी। बारात में शामिल होने के लिए गांव के आसपास के सभी पुरुष चले गए थे। महिलाएं ही घर पर मौजूद थीं। रात लगभग 11 बजे घर के बाहर महिलाओं का गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के पीछे आधा दर्जन अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। महिलाओं ने पूछताछ शुरू की तो वे घर के पीछे के रास्ते से खेत खलियानों की तरफ भागने लगे। यह देख महिलाओं ने शोर मचा दिया। महिलाओं की सूचना एवं हल्ला गुहार पर सपा उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, पंडित सूरज शर्मा, सुशील सिंह, मनीराम विश्वकर्मा, नरसिंह यादव, शैलेंद्र शर्मा, साजिद खान, महेंद्र वर्मा, कार्तिकेय सिंह, अरविंद व रवि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पट्टी कोतवाली के साथ सैफाबाद चौकी इंचार्ज विजय कुमार पहुंच गए और जांच की। सैफाबाद चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों की आने की बात महिलाएं बता रही थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें