वक्फ संशोधन पर गुमराह कर रहा विपक्ष
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 महिलाओं और कमजोर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करेगा। यह विधेयक विरासत और व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की...

प्रतापगढ़,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 कमजोर वर्ग और महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। वह रविवार को नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून की आड़ में भ्रष्ट लोगों की ओर से संपत्तियों को अवैध तरीके से कब्जा किया जाता था। इस प्रकार के प्रकरण की संख्या अदालतों में भी बढ़ती रही है। यह हम सभी के साथ देश के लिए चिंता का बड़ा विषय था। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में नीतिगत अभाव रहा है। महिलाओं की भागीदारी में कमी रही। किसी भी संपत्ति को बिना किसी तार्किक आधार के वक्फ की संपत्ति घोषित कर बड़े स्तर पर कब्जा करने का काम किया गया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला, देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।