Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTransformer Fire in Gadwara Village Disrupts Power Supply Amidst Heat Wave
माफिया गांव के ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति बाधित
Pratapgarh-kunda News - गड़वारा के मफिया गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार को भीषण गर्मी में जल गया, जिससे लगभग 60 घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। जेई विपुल सिंह ने बताया कि जल्द ही एक नया...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 14 June 2025 08:02 PM
गड़वारा। नगर पंचायत गड़वारा बाजार के मफिया गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार करीब दो बजे भीषण गर्मी में धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मफिया और गड़ेरिया की बाग के करीब 60 घरों की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग बेहाल है। जेई विपुल सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है, जल्द की दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।