अज्ञात वाहन की टक्कर से गई लेखपाल की जान
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में एक लेखपाल सचिन सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन के परिवार...
लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से टहलते हुए सड़क पर आए लेखपाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल लेखपाल को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। पट्टी तहसील के मानापुर थाना आसपुर देवसरा निवासी शिवशंकर सिंह के बेटे 32 वर्षीय सचिन सिंह लालगंज तहसील में करीब सात माह से लेखपाल पद पर कार्यरत थे। सचिन लालगंज में ही किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने कमरे से टहलते हुए सड़क पर आ गए। सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल लेखपाल को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पत्नी अनुष्का, मां अनीता, पिता शिवशंकर बदहवाश हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद लौटे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।