Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTeacher MLA Umesh Dwivedi Honors Newly Elected Advocates Association Officials
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शिक्षक विधायक ने किया सम्मानित
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के हाल ही में हुए चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 11 May 2025 08:44 PM

लालगंज। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने रविवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के हाल ही में हुए चुनाव में विजयी हुउ पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, महामंत्री हरिश्चन्द्र पांडेय व सदस्य कार्यकारिणी सुमित वत्सल को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता बृजेश द्विवेदी,अधिवक्ता विपिन शुक्ल, मनीष मिश्रा, शास्त्री सौरभ, विनय जायसवाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।