अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री बने प्रमोद सिंह
Pratapgarh-kunda News - पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को पुलिस की सुरक्षा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अनिल सिंह को अध्यक्ष और प्रमोद सिंह को महामंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया। मतदान में 278 अधिवक्ता शामिल हुए,...
पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह एवं महामंत्री पद पर प्रमोद सिंह विजयी घोषित किए गए। जबकि बाकी पदों पर निर्विरोध लोगों का चयन किया गया।
चुनाव समिति के अध्यक्ष राधा रमण मिश्र की अगुवाई में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। मतदाता सूची में कुल 278 अधिवक्ता शामिल हुए थे। इनमें से 255 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 23 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। दोपहर 2 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया हुई। 2 बजे के बाद मत पत्रों की गिनती का काम शुरू हुआ। लगभग 40 मिनट बाद चुनाव परिणाम आया तो यहां पर गोले पटाखे दगाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पूर्व में संगठन के महामंत्री थे। इस बार वह अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें कुल 137 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुरेश सिंह को 62 मतों से पराजित किया। जबकि अध्यक्ष पद के ही प्रत्याशी कैलाश यादव तीसरे एवं कुंवर प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे। जबकि प्रमोद कुमार सिंह 136 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी शैलेंद्र तिवारी को 89 एवं मनोज मिश्रा को 30 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद का चयन निर्विरोध हुआ था। अधिवक्ताओं को जैसे ही परिणाम आने की खबर लगी, सभी लोग बार भवन के बाहर एकत्रित हुए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा, रंजन त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, बिपिन सिंह, वरुण पांडेय बंटी, रवि सिंह, प्रदीप पाठक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने विजयी अध्यक्ष एवं महामंत्री को माला पहनाने के साथ ही सकुशल चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कोतवाल अवन कुमार दीक्षित को भी माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।