फौजी के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान समेटा
Pratapgarh-kunda News - मानिकपुर में एक फौजी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। फौजी, पुनीत कुमार पांडेय, जालंधर में तैनात हैं। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया और पुलिस को तहरीर दी गई है।...
मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फौजी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखा लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। फौजी के भाई ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गलीबाग कियावां निवासी अजीत कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके भाई पुनीत कुमार पांडेय सेना में सेवारत हैं मौजूदा समय में जालंधर में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। 31 जनवरी की रात चोर पुनीत कुमार पांडेय के घर में बंद ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखे बाक्स, आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन और अन्य सामान समेत लाखों रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। घर का सारा सामान बिखेर दिया, एक छोटा बाक्स उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी जालंधर में रहे फौजी भाई को देने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।