Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPolice File Case Against Man for False Marriage Promise and Threats
शादी का झांसा देकर महिला से किया दुराचार, केस
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बेलहा के तीरथ गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पति की मौत के बाद उससे शादी का वादा किया, लेकिन शादी का दबाव डालने पर उसने...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 24 Feb 2025 04:37 PM

लालगंज। इलाके की रहने वाली महिला की तहरीर पर पुलिस ने बेलहा निवासी तीरथ गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबन्ध बनाए। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।