Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPolice Arrest Two Fraud Suspects in Dilippur Send to Jail

धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh-kunda News - धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दिलीपपुर थाने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रसोइया चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, अशोक कुमार शुक्ला, विधानसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 8 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका चालान कर जेल भेज दिया गया। दिलीपपुर थाने के उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार को सूचना मिली कि क्षेत्र के रसोइया चौराहे पर दो व्यक्ति संदिग्ध दशा में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने छापा मार कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों पर दिलीपपुर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। जिसमें पुलिस को उनकी तलाश थी। एसओ दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि कोठियाही निवासी अशोक कुमार शुक्ला व जगन्नाथ को पुलिस टीम ने दिलीपपुर के नहर रोड स्थित रसोईयां चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

जिन्हें जेल भेज दिया गया। पता चला है कि अशोक कुमार शुक्ला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें