भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने फूंका आतंकियों का पुतला
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने हमले की निंदा की और कहा कि समाज में आक्रोश...

प्रतापगढ़। संवाददाता जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादियों के बर्बरतापूर्ण हमले में हुई पर्यटकों की मौत से आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यालय पर आतंकवादियों का पुतला दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवादियों को नष्ट करो के नारे बुलंद किए।
जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि जिस तरीके से धर्म पूछ कर धर्म विशेष के लोगों पर हमला किया गया वह बहुत ही निंदनीय है। इससे संपूर्ण समाज आक्रोश में है। नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल मौर्या ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस हमले के बदले में पूरे आतंकवाद को पूर्ण रूप से नष्ट किया जाए। साथ में नारा लगाया कि आतंकवादियों को गोली मारो। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, नीरज अग्रहरि, अभिषेक सिंह, महामंत्री सुदीप पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, विनय सिंह, बालाजी ओझा, रजनीकांत, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, अविरल मिश्रा, प्रद्युमन सिंह, चंदन सिंह, नीरज, आशुतोष सिंह, मदन पाल, शैलेन्द्र खंडेलवाल, ददन सिंह, देवराज नंदन ओझा, प्रताप विक्रम सिंह, वैभव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।