Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMystery Surrounds Body of Unknown Woman Found in Sai River

सई नदी में उतराया मिला महिला का शव

Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर में सई नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव की पहचान नहीं हो पाई है और यह तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Feb 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
सई नदी में उतराया मिला महिला का शव

लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सई नदी में अज्ञात महिला का शव उतराया देख ग्रामीणों ने सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन से चार दिन पुराना शव बताया जा रहा है।

लीलापुर थाने के मत्तूपुर बोझी सई नदी के घाट पर शनिवार को सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त शुरू की। हरे रंग टी-शर्ट व सफेद सलवार के पहनावे में मिले महिला का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही महिला के पास से पहचान के लिए कोई सामान ही मिला है। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लीलापुर एसओ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें