Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsIrregularities in MGNREGA Work Officials Unconcerned as Locals Exploit System

अधिकारी लापरवाह, मनरेगा कार्य में हो रहा जमकर खेल

Pratapgarh-kunda News - लालगंज में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। देल्हूपुर गांव में 84 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दिखाई गई, लेकिन मौके पर कोई मजदूर नहीं मिला। अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Feb 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
अधिकारी लापरवाह, मनरेगा कार्य में हो रहा जमकर खेल

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में की जा रही अनियमितता को लेकर अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं। इसका फायदा प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक बखूबी उठा रहे हैं। एक ही गांव में हैरान कर देने वाली मनमानी सामने आई है। जहां ऑनलाइन हाजिरी के आधे भी मजदूर मौके पर नहीं मिले।

लालगंज ब्लॉक के देल्हूपुर गांव में शनिवार को मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी में 84 मजदूरों को काम पर लगाया दिखाया गया था। जिसमें दो काम दिखाए गए और दोनों काम में बंधा निर्माण दिखाया गया। जबकि दोनों जगहों पर एक भी मजदूर काम पर नहीं मिले। गांव में एक जगह इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था। जहां चार मजदूर व एक राजगीर काम करते मिले। इसकी जानकारी ब्लॉक के अधिकारियों की गई तो खलबली मच गई। मामले को दबाने के लिए प्रयास किया जाने लगा। लेकिन सूचना बीडीओ को हुई तो बीडीओ ने सख्ती दिखाई। बीडीओ ने पूरे मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें