राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में लगे जयकारे
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में 6 अप्रैल को आयोजित राम नवमी के अवसर पर भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में राम भक्तों की टोली ने जयश्रीराम के नारों के साथ विभिन्न स्थलों से होते हुए बजरंगबली मंदिर पर संगोष्ठी...
कुंडा, संवाददाता। छह अप्रैल को आयोजित राम जन्मोत्सव (राम नवमी) लेकर शुक्रवार को जिला सहमंत्री सौरभ के निर्देशन में शुक्रवार को नगर के कबरियागंज मोहल्ले से राम जन्मोत्सव को लेकर भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकली। जयश्रीराम के जयकारे लगाते हुए राम भक्तों की टोली प्रम नगर, मेन चौराहा, सरयू नगर, भगवन तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, अस्पताल तिराहा होते हुए बजरंगबली मंदिर पर संगोष्ठी में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव, विभाग सहमंत्री रवि, जिलाध्यक्ष संजय, जिला मंत्री नागेन्द्र, विभाग उपाध्यक्ष सुभाष, प्रखंड मंत्री संदीप, कुंडा प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव, कालाकांकर प्रखंड अध्यक्ष बाला, बाबागंज प्रखंड मंत्री अम्बरीश, प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र, बजरंग दल के जुगनू विश्वकर्मा, संयोगमणि, गया प्रजापति आदि बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।