Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsGrand Kalash Yatra Precedes Shrimad Bhagwat Katha in Lalganj
श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास आचार्य सुरेन्द्र शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मंदिरों में पहुंचे और...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 18 Feb 2025 04:46 PM
लालगंज। पूरे लट्ठहन (गोड़वा) में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास आचार्य सुरेन्द्र शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल से शुरू हुई यात्रा में शामिल श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए आस पास के मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कलश यात्रा में राजाराम पाल, धनपती देवी, राकेश पाल, माता प्रसाद पाले, अंबिका प्रसाद, संजय पाल, कुंवर पाल, रामलाल, राजू पाल, कल्लू सोनी, पूर्व प्रधान रामचन्द्र तिवारी, अरविन्द पाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।