सतत् विकास को मजबूती प्रदान करना है महोत्सव का उद्देश्य
Pratapgarh-kunda News - बाबा घुइसरनाथ धाम में तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। भोजपुरी स्टार अंजना सिंह और रितेश पांडेय ने लोगों में उत्साह भरा। मुख्य अतिथि प्रमोद तिवारी ने...
सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजित तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का गुरुवार शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य समापन हो गया। भोजपुरी स्टार अंजना सिंह और रितेश पांडेय ने अपने गीतों से दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाओं के साथ पुरुषों के अंदर ऐसा उत्साह भर दिया कि लोग झूमते हुए सांस्कृतिक मंच तक पहुंच जा रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी खुद उनके बीच खड़े हो गए। महोत्सव में समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए विशिष्टजनों व कलाकारों को सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य लोगों को एकजुट कर सतत विकास को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने विधायक आराधना मिश्रा मोना के सफल संयोजन की सराहना की। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ धाम के एकता महोत्सव से आस्था एवं धर्म के जनकल्याण के संदेश को साकार बनाने में सफलता मिली है। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह में एआईएमटी लखनऊ के निदेशक अम्बिका मिश्र, डॉ. मालविका मिश्रा, मृणालिनी पांडेय विशिष्ट अतिथि रहीं। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, नंदजा मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार, बीडीओ सांगीपुर अभिषेक सिंह, भुवनेश्वर शुक्ला, दृगपाल यादव, विकास मिश्र, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, अतुल शुक्ला, अभिनव शुक्ल, मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।