Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFormation of Cooperative Bank Employees Union in Pratapgarh
कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज इकाई के अध्यक्ष बने गौरव सिंह
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों की यूनियन का गठन हुआ। गौरव सिंह को जिलाध्यक्ष, आलोक कुशवाहा को जिला मंत्री, विनय सिंह को कोषाध्यक्ष और आशीष द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Feb 2025 09:00 PM
प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रतापगढ़ कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन का गठन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। गौरव सिंह अनुभाग अधिकारी प्रशासन को जिलाध्यक्ष, आलोक कुशवाहा अनुभाग अधिकारी लेखा को जिला मंत्री बनाया गया है। विनय सिंह कोषाध्यक्ष, आशीष द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के मुख्य अतिथि अनिल उपाध्याय प्रदेश महासचिव भारतीय मजदूर संघ ने इकाई का गठन किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।