Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFlower Holi Celebration at Kripalu Dham Devotees Celebrate with Colors
मनगढ़ में खेली गई फूलों की होली, किया अभिषेक
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के कृपालु धाम मनगढ़ में भक्ति मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली गई। डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने होली के पर्व पर जगदगुरु कृपालु महराज और श्यामा श्याम का अभिषेक किया। इस अवसर पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 15 March 2025 10:10 PM
कुंडा, संवाददाता। कृपालु धाम मनगढ़ स्थित भक्ति मंदिर परिसर में में फूलों की होली खेली गई। डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने होली के पर्व पर पहले जगदगुरु कृपालु महराज और श्यामा श्याम का अभिषेक किया।
आरती कर रंग अबीर गुलाल अर्पित कर फूलों की होली की शुरुआत की। सत्संगियो ने देररात तक फूलों की होली का उत्सव मनाया। होली के साथ ही राधे राधे संकीर्तन से सत्संग हाल देर रात तक गूंजता रहा। इस मौके पर ब्रज योगेश्वरी देवी, ब्रज किशोरी देवी, ब्रज भाष्करी देवी, ब्रज वागेश्वरी देवी, विपुल, अनुराग, वेणु, हिरण्यम चटर्जी हीरू, राजीव तनेजा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।