Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsEducational Tour for 50 Students of PM Shri Composite School
शैक्षिक भ्रमण पर गए परिषदीय विद्यालय के बच्चे
Pratapgarh-kunda News - पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुरवां मिश्रपुर के लगभग 50 बच्चों को एक शैक्षिक भ्रमण पर शिव कुमारी दुबे इंटर कॉलेज ले जाया गया। शिक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बस को रवाना किया। बच्चों ने विज्ञान...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 19 Feb 2025 04:44 PM

सुवंसा। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुरवां मिश्रपुर के लगभग 50 बच्चों को बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए शिव कुमारी दुबे इंटर कॉलेज ले जाया गया। शिक्षक संकुल अरविंद कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रवाना होने से पहले प्रधानाध्यापक शंभू कुमार ने कहा कि ऐसे टूर बच्चों को और प्रतिभावान बनाते हैं। विद्यालय पहुंचकर बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय आदि देखा। इस दौरान बच्चों के साथ विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेन्द्र दुबे, राम सजीवन, दीपक तिवारी, एआरपी ललित मिश्र उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।