Notification Icon

'जैसा सुना था उससे अच्छा है भारत, यहां के लोग भी'

प्रतापगढ़ में एक हालैंड दंपती ने भारत के प्रति अपने असीम प्रेम का इजहार किया। राजेंद्र प्रसाद कामता और उनकी पत्नी सुरेंद्रा ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए और भारत की संस्कृति की प्रशंसा की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 17 Sep 2024 11:26 AM
share Share

प्रतापगढ़, सर्वेश शर्मा। जैसा सुनते थे, रामायण, महाभारत और गीता में जो पढ़ते थे भारत उससे भी अच्छा है। भगवान ने यहां अवतार लिया। उनके जन्म स्थान आज भी पूरी दुनिया के लिए पूज्यनीय हैं। भारत देश के साथ यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यह बातें भारत भ्रमण पर आए हालैंड के दंपती ने शहर के बाबागंज स्थित होटल में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कही। हालैंड के एक लैब में काम करने वाले राजेंद्र प्रसाद कामता अब रिटायर हो चुके हैं। जबकि उनकी पत्नी सुरेंद्रा बहादुर सिंह रिटायर शिक्षिका हैं। दोनों भारत भ्रमण के लिए 11 अगस्त को दिल्ली पहुंचे। राजेंद्र प्रसाद दूसरी बार भारत आए जबकि उनकी पत्नी पहली बार आई हैं। सप्ताह भर वे गुरुग्राम में रहने के बाद प्रयागराज में संगम स्नान करने पहुंचे। अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने के बाद टैक्सी चालक ईद मिलादुन्रवी के कारण शहर में रुक गया। राजेंद्र और उनकी पत्नी शहर के बाबागंज होटल में पहुंच गए। हिन्दुस्तान से बातचीत में दंपती के मन में भारत के प्रति अगाध प्रेम दिखा। राजेंद्र प्रसाद बोले वह दूसरी बार भारत आए हैं। पांच साल पहले आए थे तो राम मंदिर नहीं था। अयोध्या पहुंचने के बाद मन भक्ति में डूब जाता है कि भगवान राम यहीं पैदा हुए थे। भगवान कृष्ण की मथुरा भी बहुत अच्छी है। राजेंद्र प्रसाद की पत्नी सुरेंद्रा ने बताया कि हालैंड में भी बड़ी संख्या में भगवान राम को मानने वाले हैं। वे नियमित पूजा करते हैं और यहां का हर त्योहार मनाते हैं।

150 साल पहले बिहार से गया था परिवार

भारत भ्रमण पर आए हालैंड के दंपती मूलत: भारतीय ही हैं। हालांकि उन्हें अपने पुरखों का गांव नहीं पता। राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि करीब 150 साल पहले बिहार से उनके पूर्वज पानी के जहाज से मजदूरी करने सूरीनाम गए थे। वहां से वापस भेजा जाने लगा तो हालैंड पहुंच गए। बताया गया कि वे भारत पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोग तो भारत लौट आए लेकिन कुछ परिवार वहीं बस गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें