Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रतापगढ़ - कुंडाCelebration of Pandit Bhagwandin Dubey s Birth Anniversary at BD Dubey Inter College

शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के प्रणेता थे बीडी दुबे : उपराज्यपाल

सांगीपुर के बीडी दुबे इंटर कॉलेज में सोमवार को संस्थापक अध्यक्ष पं. भगवानदीन दुबे की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपराज्यपाल बीडी मिश्र ने भौगोलिक प्रयोगशाला का लोकार्पण और शिक्षकों को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 16 Sep 2024 04:41 PM
share Share

सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इंटर कॉलेज में सोमवार को संस्थापक अध्यक्ष पं. भगवानदीन दुबे की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। शुरुआत लेह-लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र और डीएम संजीव रंजन ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उप राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ने विद्यालय में नवनिर्मित भूगोल प्रयोगशाला के भवन का लोकार्पण व सेवानिवृत्त शिक्षकों और समाज में उत्कृष्ट कार्यकरने वालों को सम्मानित किया। उप राज्यपाल की पत्नी व कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि नीलम मिश्रा ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। उप राज्यपाल ने पं.भगवानदीन दुबे के व्यक्तित्व पर आधारित शिक्षक ज्ञानप्रकाश उपाध्याय की लिखी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्य अतिथि उप राज्यपाल ने कहा कि 1942 में पं.भगवानदीन दुबे ने ग्रामीण अंचल में शिक्षण संस्थान, अस्पताल व डाकघर का निर्माण कराकर आजादी की प्रेरणा को जागृति किया था। दुनिया में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का भी बखान किया। लद्दाख में अमन व चैन के साथ अब निर्माण एवं विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। अध्यक्षता करते हुए डीएम संजीव रंजन ने कहा कि भगवानदीन दुबे स्वप्नदृष्टा थे। उनका सामाजिक तथा शैक्षिक विकास के परिवेश मे योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्पद है। समारोह को पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अरुण सिंह ने भी संबोधित किया। उप राज्यपाल ने रिटायर्ड शिक्षक विश्राम मिश्र व प्रेमचन्द्र तिवारी तथा अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी ने डीएम संजीव रंजन, एसडीएम लालगंज, सीओ लालगंज, एनसीसी कमांडर एके सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक नवीन दुबे, प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी, माता प्रसाद शुक्ल, राममूर्ति तिवारी,अनिल त्रिपाठी, डॉ. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने किया स्वागत

शहर स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगले पर पहुंच लेह लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्र का स्वागत डीएम संजीव रंजन और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बुके देकर किया। गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद उपराज्यपाल पत्नी के साथ डाकबंगले में चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें