Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsBee Attack Injures 7 in Kundra Village Prompt Rescue Efforts

मधुमक्खी के हमले से आठ लोग घायल

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के अवसानगंज गांव में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पत्थर मारने के कारण नाराज मधुमक्खियों ने 7 लोगों को डंक मारा, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल था। स्थानीय लोगों ने धुआं करके...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 22 Feb 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
मधुमक्खी के हमले से आठ लोग घायल

कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज गांव के लोग गांव से कुछ दूर कुंदन का पुरवा गांव के पास काम कर रहे थे। तभी पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर मार दिया।

जिससे नाराज मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से 22 वर्षीय अनिकेत मिश्रा, 24 वर्षीय अभिनव मिश्रा, 48 वर्षीय राजाराम, 22 वर्षीय अनिकेत, सुनील कुमार का एक वर्षीय बेटा अरुण कुमार, सुनील की 22 वर्षीय पत्नी संगीता, राजकुमार का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस आदि घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आग जलाकर धुआं आदि किया तो लोगों की जान बची। मधुमक्खियों के डंक से घायलों को इलाज को सीएचसी लाकर भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें