Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAuto Accident on Buddha Purnima Devotees Injured in Sangramgarh

अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, छह श्रद्धालु घायल

Pratapgarh-kunda News - बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। घटना में छह लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 12 May 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, छह श्रद्धालु घायल

संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुद्ध पूर्णिमा पर लालगंज अझारा इलाके के श्रद्धालु मानिकपुर गंगा घाट गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान कर घर लौटते समय जैसे ही श्रद्धालुओं से भरा ऑटो संग्रामगढ़ के डांक बंगला होते हुए जलेसरगंज जाने वाले रोड पर अशोगी गांव के सामने पहुंचा।

अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस बुलाकर इलाज को सीएचसी भेजा। ऑटो पलटने से राजेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी निशा, राम कुमार की 40 वर्षीय पत्नी पूनम यादव निवासी हरकिशुन का पुरवा लालगंज, रामेश्वर की 70 वर्षीय पत्नी उर्मिला निवासी लालगंज खास, कामता प्रसाद की 38 वर्षीय पत्नी उर्मिला निवासी देवूपुर तिवारी का पुरवा लालगंज, सांगीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश की 68 वर्षीय पत्नी विद्यावती पांडेय, लालगंज खालसा निवासी 70 वर्षीय कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी रामेश्वर की पत्नी उर्मिला और कल्लू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी रही। चालक मौके से भाग निकला, ऑटो को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें